अटेर: गांधी नगर में जलभराव की समस्या से स्थानीय लोग परेशान, शिकायत के बाद भी नहीं हुआ समाधान
Ater, Bhind | Sep 9, 2026 भिंड। शहर के गांधी नगर वार्ड क्रमांक 7 में जयेंद्र कॉन्वेंट स्कूल वाली गली इन दिनों जलभराव की समस्या से जूझ रही है। गली में बारिश का पानी जमा होने के कारण स्थानीय नागरिकों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लंबे समय से बनी इस समस्या के बावजूद जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा अब तक कोई ठोस समाधान नहीं किया गया जिससे लोग परेशान हो रहे है