अटेर: भिंड: वार्ड 20 में सफाई न होने से नाराज पार्षद पति ने खुद संभाली झाड़ू, गलियों में की सफाई
Ater, Bhind | Feb 20, 2026 भिंड। शहर के वार्ड क्रमांक 20 में पिछले कई दिनों से नगर पालिका के सफाई कर्मचारियों द्वारा नियमित सफाई नहीं किए जाने से नाराज होकर पार्षद पति विनोद दूरबार ने खुद झाड़ू उठाकर गलियों की सफाई की।आज शुक्रवार सुबह करीब 10:00 बजे वार्ड क्षेत्र की गलियों में उन्होंने स्वयं झाड़ू लगाकर सफाई अभियान शुरू किया। इस दौरान उन्होंने नगर पालिका पर लापरवाही का आरोप लगाया है