नो-एंट्री में घुसे 5 ट्रैक्टर जब्त, ₹61 हजार का चालान
लखीसराय। शहर में जाम की समस्या और यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए जिला परिवहन विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। डीएम के निर्देश पर मंगलवार को परिवहन विभाग ने नो-एंट्री क्षेत्र में विशेष वाहन जांच अभियान चलाया।जेल मोड़ एवं जिला परिवहन कार्यालय से मुड़ने वाली सड़क पर ट्रैक्टर, ट्रक और पिकअप समेत व्यावसायिक वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित है। शिकायतों के बाद चलाए गए अभियान के दौरान नो-एंट्री में प्रवेश करने वाले 5 ट्रैक्टरों को जब्त किया गया। सभी वाहनों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करते हुए कुल 61 हजार रुपये का चालान किया गया।परिवहन विभाग ने कहा कि नो-एंट्री और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ आगे भी सघन अभियान जारी रहेगा। विभाग ने वाहन चालकों से निर्धारित नियमों का पालन करने की अपील की है।
Lakhisarai, Lakhisarai | Sep 22, 2026