स्लीमनाबाद: विश्व हिंदू परिषद स्थापना दिवस पर तेवरी में निकली भव्य शोभायात्रा, हजारों श्रद्धालु हुए शामिल
कटनी जिले के हरिदासपुर प्रखंड के तेवरी में विश्व हिंदू परिषद के स्थापना दिवस के अवसर पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। कार्यक्रम का शुभारंभ दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर में हवन-पूजन और भंडारे के साथ हुआ। इसके बाद बड़ी संख्या में विहिप और बजरंग दल के कार्यकर्ता, भक्त एवं श्रद्धालु शोभायात्रा में शामिल हुए।