स्लीमनाबाद: स्लीमनाबाद में डायल 112 वाहन में तोड़फोड़ करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने निकाला जुलूस, भेजा जेल
स्लीमनाबाद पुलिस ने डायल-112 वाहन में तोड़फोड़ और पथराव की घटना में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया घटना 12 फरवरी 2026 की है जब बंधी रेल फाटक के पास हाईवा और मोटरसाइकिल के बीच हुए भीषण सड़क हादसे की सूचना पर डायल-112 वाहन मौके पर पहुंचा था दुर्घटना में दो व्यक्तियों की मृत्यु हो गई थी