स्लीमनाबाद निवासी दिनेश द्विवेदी के पुत्र विक्रम द्विवेदी आज टीवी सीरियल और वेब सीरीज की दुनिया में अपनी पहचान बना रहे हैं अभिनय के क्षेत्र में लगातार आगे बढ़ते हुए वे न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे कटनी जिले का नाम रोशन कर रहे हैं हाल ही में वे एक निजी शादी समारोह में बहोरीबंद पहुंचे जहां उन्होंने अपनी अब तक की फिल्मी यात्रा और संघर्षों को साझा किया