स्लीमनाबाद: बंधी रेलवे फाटक हादसे के बाद बना रणक्षेत्र, हाइवा की टक्कर से दो की मौत, ग्रामीणों ने पुलिस पर किया पथराव
स्लीमनाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत बंधी रेलवे फाटक के समीप भीषण सड़क हादसे ने हिंसक रूप ले लिया। एक तेज रफ्तार हाइवा ने मोटरसाइकिल सवार दो युवकों को कुचल दिया, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। इस हृदय विदारक घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने मौके पर जमकर हंगामा किया, हाइवा चालक की पिटाई की और बीच-बचाव करने पहुंची पुलिस टीम पर पथराव कर दिया।