बांसगांव: मलाव चंदा घाट पर अधेड़ ने राप्ती नदी में कूदकर आत्महत्या की, PAC गोताखोरों द्वारा खोजबीन जारी, नहीं मिला कोई सुराग
बेलीपार थाना क्षेत्र के मलाव चंदा घाट पुल से गुरुवार को साम सात बजे के लगभग एक 65 वर्षीय अधेड़ व्यक्ति ने उफनाई राप्ती नदी में छलांग लगा दी। घटना के बाद से उसका अभी तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है। मालूम हो कि पुल पर लगे सीसीटीवी फुटेज में व्यक्ति को पुल की ओर जाते हुए देखा गया है। फुटेज के अनुसार, अधेड़ सफेद कुर्ता-पाजामा पहने और हाथ में लाठी लिए हुए था।