लखीसराय। पुलिस अधीक्षक प्रेरणा कुमार द्वारा हलसी थाना का निरीक्षण किया गया। सोमवार की संध्या 7:00 बजे सोशल मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार निरीक्षण के दौरान थाना परिसर की साफ-सफाई, आवासीय व्यवस्था, थाना के दैनिक कार्यों एवं पंजियों के रख-रखाव का गहन समीक्षा की गई।