पोड़ैयाहाट: पोड़ैयाहाट के पूर्व प्रखंड विकास पदाधिकारी विद्यानंद शर्मा पंकज बने IAS, मुख्यमंत्री ने दी बधाई
पोड़ैयाहाट में प्रखंड विकास पदाधिकारी रह चुके तेज तर्रार अधिकारी विद्यानंद शर्मा पंकज भारतीय प्रशासनिक सेवा में प्रोन्नत हो गए हैं।गुरुवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड के तमाम प्रोन्नत IAS से शिष्टाचार मुलाकात की और झारखंड के विकास के योगदान में सतत प्रयास करने का आह्वान किया।