आयुक्त, तिरहुत प्रमंडल, मुजफ्फरपुर श्री गिरिवर दयाल सिंह की अध्यक्षता में आज स्वच्छता कर्मियों के स्वास्थ्य, सुविधा, सुरक्षा, बीमा इत्यादि के संबंध में एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि सभी क्षेत्रों विशेषकर नगर क्षेत्रों में स्वच्छता कार्यों में संलग्न कर्मियों को मानकों के अनुरूप हर सुविधा उपलब्ध कराने हेतु उन्होंने प्रमंडल अंतर्गत सभी जिलों के जिला पदाधिकारियों, नगर आयुक्तों एवं नगर कार्यपालक पदाधिकारियों को निर्देशित किया है। पदाधिकारियों को निदेश दिया गया है कि माननीय सर्वोच्च न्यायालय के दिशा-निर्देशों तथा न्यूनतम मजदूरी अधिनियम का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित करें। सेवा प्रदाता अपने कामगारों द्वारा कार्य करते समय सुरक्षा जूते, दस्ताने, सीढ़ी आदि जैसे पर्याप्त सुरक्षा उपकरणों का उपयोग सुनिश्चित करेगा और प्रदान करेगा। कामगारों के स्वास्थ्य, सुरक्षा, बीमा इत्यादि के संबंध में नियमों का पालन अनिवार्य है। इसका उल्लंघन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
#CMSamrat
#samratchoudhary
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
CMO Bihar