अमरकंटक मृत्युंजय आश्रम में नौ दिवसीय शिव महापुराण कथा का शुभारंभ । Bsp24news
पवित्र नगरी अमरकंटक के मृत्युंजय आश्रम में नौ दिवसीय शिव महापुराण कथा का भव्य शुभारंभ हुआ। कथा के शुभारंभ अवसर पर आश्रम से मां नर्मदा उद्गम मंदिर परिसर तक विशाल कलश शोभायात्रा निकाली गई। श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन और भगवान भोलेनाथ के जयकारों के साथ शोभायात्रा में सहभागिता की।
कथा का वाचन प्रसिद्ध कथावाचक पंडित अतुल कृष्ण शास्त्री जी द्वारा किया जा रहा है। प्रतिदिन दोपहर 3 बजे से कथा होगी। श्रावण मास में रुद्राभिषेक, पूजन-अर्चन और वैदिक अनुष्ठानों से अमरकंटक का वातावरण पूरी तरह शिवमय बना हुआ है।
#अमरकंटक
#नर्मदाउद्गम
#श्रावणमास
#कलशशोभायात्रा
#मृत्युंजयआश्रम