गौरेला-पेंड्रा रोड स्टेशन पर गंदगी और बदबू से यात्री परेशान ! 35 लाख का नवनिर्मित शौचालय बदहाल !
गौरेला-पेंड्रा रोड रेलवे स्टेशन पर करीब 35 लाख रुपये की लागत से दो महीने पहले तैयार हुआ नवनिर्मित सुलभ शौचालय अब बदहाल स्थिति में पहुंच गया है। शौचालय के अंदर गंदगी, बदबू, खराब नल-दरवाजे, पानी की समस्या और ड्रेनेज की अव्यवस्था यात्रियों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है।
सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब स्टेशन सुपरिंटेंडेंट रोजाना निरीक्षण का दावा करते हैं, तो मौके पर सफाई व्यवस्था 0 प्रतिशत कैसे मिली? आखिर नवनिर्मित शौचालय की सफाई और रखरखाव की जिम्मेदारी किसकी है और यात्रियों को स्वच्छ सुविधा कब मिलेगी?
देखिए गौरेला से अवास कैवर्त की खास रिपोर्ट।
#GPMNews
#Gourela
#PendraRoad
#RailwayStation
#SwachhBharat