कपिलधारा मार्ग पर कीचड़ और फिसलन का कहर, आए दिन गिर रहे बाइक सवार । Amarkantak । Bsp24news
अमरकंटक के प्रसिद्ध कपिलधारा मार्ग का इन दिनों बेहद खराब हाल है। निर्माणाधीन सड़क पर कीचड़ और फिसलन के चलते आए दिन बाइक सवार गिर रहे हैं। दूर-दूर से अमरकंटक पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को भी इसी रास्ते से होकर कपिलधारा जाना पड़ रहा है।
राहगीरों का कहना है कि सड़क निर्माण पूरा होने में समय लग सकता है, लेकिन जब तक निर्माण चल रहा है तब तक कम से कम सुरक्षित आवागमन के लिए जरूरी इंतजाम तो किए जाएं।
क्या जिम्मेदार विभाग इस समस्या पर ध्यान देगा? क्या बारिश के दौरान श्रद्धालुओं और राहगीरों को राहत मिलेगी?
देखिए पूरी खबर और बताइए अपनी राय कमेंट में।
#Amarkantak #Kapildhara #Anuppur #MadhyaPradesh #BSP24News