कोतमा में आयकर विभाग की दबिश! महेंद्र गोयनका मामले में 4 कर्मचारियों से घंटों पूछताछ, जानिए पूरा मामला
अनूपपुर के कोतमा नगर में बुधवार सुबह आयकर विभाग की आठ सदस्यीय टीम ने दबिश दी। टीम ने स्थानीय पुलिस के साथ कोतमा, गोहान्ड्रा और पैरीचुआ में अलग-अलग स्थानों पर पहुंचकर मनीष गोयनका से जुड़े कारोबार में काम करने वाले चार कर्मचारियों से पूछताछ की।
चारों कर्मचारियों को कोतमा जनपद पंचायत परिसर स्थित बीआरसी भवन ले जाया गया, जहां अधिकारियों ने कारोबार, कामकाज और लेन-देन से जुड़े सवाल पूछे और उनके बयान दर्ज किए। पूछताछ की वीडियो रिकॉर्डिंग किए जाने की जानकारी भी सामने आई है।
आखिर महेंद्र गोयनका से जुड़े मामले में आयकर विभाग कोतमा क्यों पहुंचा और कर्मचारियों से क्या जानकारी जुटाई गई? फिलहाल विभाग की ओर से कार्रवाई को लेकर आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई
#IncomeTaxRaid
#MahendraGoenka
#ManishGoenka
#AnuppurNews
#bsp24news