मेजा: समहन में हाईवा ने छात्राओं को रौंदा, एक की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने हाईवा को जलाया, पुलिस ने मामला शांत कराया
Meja, Allahabad | Sep 24, 2024 मंगलवार की दोपहर में समहन के समीप एक अनियंत्रित हाईवा ट्रक ने सड़क किनारे जा रही चार साइकिल सवार छात्रों को रौंद दिया। जिसमें समहन गांव निवासी रिद्धि मिश्रा की मौत हो गई जबकि तीन छात्राएं गंभीर रूप से घायल हो गई। उधर आक्रोशित ग्रामीणों ने हाईवा में आग लगा दिया। मौके पर मौजूद इंस्पेक्टर मेजा की अगवाई में पुलिसकर्मियों ने आग पर काबू पाया। तीन घंटे जाम लगा रहा।