लालबर्रा: लालबर्रा के बम्हनी में तेंदुए की दस्तक से हड़कंप, बकरी का शिकार; ग्रामीणों में दहशत का माहौल
लालबर्रा नगर मुख्यालय से लगभग 4 किलोमीटर दूर स्थित ग्राम बम्हनी के समीप मध्यप्रदेश राज्य वन विकास निगम लामता परियोजना परिक्षेत्र लालबर्रा के पहाड़ी क्षेत्र में तेंदुए की लगातार आवाजाही से ग्रामीणों में भारी हड़कंप मचा हुआ है। सोमवार शाम करीब 5 बजे बम्हनी पंचायत भवन के पीछे वैनगंगा नदी पोटियापाट धाम के पास पहाड़ी क्षेत्र में चर रही एक बकरी पर तेंदुए ने हमला क