राष्ट्रीय एकता दिवस पर आयोजित हुई एकता दौड़, रन फॉर यूनिटी से दिया राष्ट्रीय एकता का संदेश
आलीराजपुर। शासन के निर्देशानुसार भारत के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर आज आलीराजपुर मुख्यालय पर राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया गया।
इस अवसर पर प्रातः 8 बजे शासकीय महाविद्यालय आलीराजपुर से एकता दौड़ (रन फॉर यूनिटी) का आयोजन किया गया कलेक्टर श्रीमती नीतू माथुर ने इस दौरान हरी झंडी दिखा कर दोड़ को रवाना किया
। दौड़ दाहोद नाका होते हुए फतेह क्लब मैदान पहुंची। यहां कलेक्टर श्रीमती नीतू माथुर ने उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों एवं प्रतिभागियों को देश की एकता, अखंडता और सुरक्षा की भावना को मजबूत बनाए रखने की शपथ दिलाई।
कार्यक्रम के माध्यम से सरदार वल्लभभाई पटेल के राष्ट्र निर्माण में योगदान का स्मरण करते हुए राष्ट्रीय एकता, सामाजिक सद्भाव एवं आपसी भाईचारे का संदेश दिया गया।
इस दौरान पुलिस अधीक्षक श्री रघुवंश सिंह, मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती संघमित्रा गौतम, अपर कलेक्टर श्री सोहन कनास सहित शिक्षा विभाग और खेल विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी एवं खिलाड़ी उपस्थित थे |
CM Madhya Pradesh
Indore Commissioner
#JansamparkMP
#रन_फॉर_यूनिटी
#collector
#alirajpur
13 views | Alirajpur, Madhya Pradesh | Oct 31, 2026