*जन-विश्वास शिविर के तहत कलेक्टर श्रीमती माथुर ने पाट बायड़ी में योजनाओं एवं विकास कार्यों की समीक्षा की* ,
*मध्यान्ह भोजन में लापरवाही पर जताई नाराजगी*
*आलीराजपुर, 30 अक्टूबर 2026।** मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान 2026 के तहत कलेक्टर श्रीमती नीतू माथुर ने ग्राम पाट बायड़ी का भ्रमण कर पंचायत भवन, शासकीय स्कूल, आंगनवाड़ी केंद्र एवं उचित मूल्य दुकान का निरीक्षण किया। उन्होंने पेयजल व्यवस्था, सार्वजनिक कुओं, विकास कार्यों तथा ग्रामीणों को मिल रही शासकीय सुविधाओं की जानकारी ली।
कलेक्टर श्रीमती माथुर ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत स्वीकृत 484 आवासों की स्थिति, नए सर्वे, मनरेगा के पांच कार्यों, स्वामित्व योजना, संबल योजना, जन्म-मृत्यु पंजीयन एवं पेंशन वितरण की समीक्षा की। पंचायत क्षेत्र में 111 हितग्राहियों को पेंशन मिलने की जानकारी दी गई। उन्होंने संपत्ति कर वसूली की स्थिति देखते हुए पंचायत भवन की मरम्मत कराने के निर्देश दिए। इस उन्होंने ग्रामीणों से खेती एवं फसलों की स्थिति के संबंध में भी जानकारी प्राप्त की। खाद्य उचित मूल्य दुकान का निरीक्षण कर ग्रामीणों से नियमित राशन वितरण के संबंध में चर्चा की तथा खाद्य सामग्री की गुणवत्ता की जांच की।
*मध्यान्ह भोजन में लापरवाही पर जताई नाराजगी*
निरीक्षण के दौरान स्कूल फलिया स्थित प्राथमिक विद्यालय में मध्याह्न भोजन मेन्यू के अनुसार नहीं मिलने पर कलेक्टर श्रीमती माथुर ने नाराजगी जताई। उन्होंने संबंधित गुरु देव समूह को हटाने तथा शिक्षक राजू सिंह चोंगड़ को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्रीमती माथुर ने अधिकारियों एवं पंचायत अमले को शासन की योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक समय पर पहुंचाने तथा ग्रामीणों की समस्याओं का प्राथमिकता से निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
इस दौरान अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री मनोज गरवाल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
#मुख्यमंत्री_जन_विश्वास
#collector
#alirajpur
3 views | Alirajpur, Madhya Pradesh | Oct 30, 2026