कोरबा: कोरबा मेडिकल कॉलेज में एनआईसीयू के विस्तारित भवन का हुआ उद्घाटन
Korba, Korba | Aug 15, 2026 नवजात शिशुओं को बेहतर और अत्याधुनिक उपचार उपलब्ध कराने की दिशा में शासकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में एनआईसीयू के विस्तारित भवन का उद्घाटन 15 अगस्त को किया गया। कॉलेज के डीन डॉ. के.के. सहारे ने फीता काटकर एवं दीप प्रज्वलित कर इसका शुभारंभ किया। डीन ने नवनिर्मित एनआईसीयू का निरीक्षण कर उपलब्ध अत्याधुनिक उपकरणों, वेंटिलेटर और नवजात देखभाल की सुविधाओं का जायजा