'7 आवर्स टू गो', 'द फाइनल एग्जिट' और 'घोस्ट' जैसी फिल्मों में नजर आईं एक्ट्रेस अनन्या राज का निधन हो गया है, जिससे पूरी इंडस्ट्री को झटका लगा है। अनन्या राज का 15 जुलाई को निधन हुआ, जिसकी जानकारी अब उनके परिवार ने दी है। साथ ही बताया है कि एक्ट्रेस को क्या हुआ था। अनन्या राज ने 27 साल की उम्र में आखिरी सांस ली। नीद में ही वह चल बसीं। अनन्या के फैंस भी सदमे में हैं। अनन्या राज के परिवार ने बताया कि वह एक साल से ज्यादा समय से शारीरिक और मानसिक तकलीफों से जूझ रही थीं और फिर 15 जुलाई को नींद में ही मौत हो गई।
Korba, Korba | Aug 16, 2026