सुपरफास्ट पार्सल सर्विस का रास्ता साफ हो रहा है। भारत की पहली वंदे भारत फ्रेट ट्रेन ने सफल ट्रायल रन पूरा किया है। वेस्ट सेंट्रल रेलवे (WCR) के कोटा-रोहल खुर्द सेक्शन पर 130 किमी/घंटे की रफ्तार से यह परीक्षण किया गया। भारतीय रेलवे यह टेस्ट कर रहा है कि क्या यह ट्रेन तेज रफ्तार से पार्सल और अन्य सामान ले जा सकती है। 'द इंडियन एक्सप्रेस' की एक रिपोर्ट से इसका पता चलता है।
यह टेक्निकल ट्रायल रिसर्च डिजाइंस एंड स्टैंडर्ड्स ऑर्गनाइजेशन(RDSO) और इंटीग्रल कोच फैक्ट्री (ICF) की टीमों की देखरेख में किया गया। रेलवे अधिकारियों ने कई अहम सिस्टम की जांच की। इनमें रीजेनरेटिव एनर्जी, थर्मल कैपेसिटी, ट्रैक्शन, ब्रेकिंग परफॉर्मेंस और लोड के साथ झटके (जर्क) का लेवल शामिल है।
Korba, Korba | Aug 16, 2026