कुर्था: बारा व सचई पंचायत में पैक्स चुनाव के नामांकन के दूसरे दिन बढ़ी गहमागहमी
Kurtha, Arwal | Aug 20, 2026 पैक्स चुनाव को लेकर कुर्था प्रखंड की बारा एवं सचई पंचायत में नामांकन के दूसरे दिन प्रखंड मुख्यालय में काफी गहमागहमी रही। बारा पंचायत में अध्यक्ष पद के लिए चार तथा सदस्य पद के लिए 26 प्रत्याशियों ने नामांकन किया। वहीं सचई पंचायत में अध्यक्ष पद के लिए चार और सदस्य पद के लिए 23 उम्मीदवारों ने पर्चा दाखिल किया। नामांकन के दौरान समर्थकों की भीड़ और नारेबाजी की।