उज्जैन: सिंहस्थ 2028 की तैयारियों को लेकर जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की अहम बैठक, बनी रणनीति ⛺📋
आगामी सिंहस्थ-2028 की पुख्ता तैयारियों और शहर में चल रहे निर्माण कार्यों को लेकर शनिवार को सिंहस्थ मेला कार्यालय में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में सांसद अनिल फिरोजिया, महापौर मुकेश टटवाल, मेला प्राधिकरण अध्यक्ष जगदीश अग्रवाल और विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा सहित कई वरिष्ठ जन मौजूद रहे। इस दौरान शहर के ट्रैफिक मैनेजमेंट, पार्किंग व्यवस्था, क्राउड मैनेजमेंट, होल्डअप एरिया और 22 प्रस्तावित ब्रिजों के निर्माण को लेकर अधिकारियों से विस्तार से चर्चा की गई। जनप्रतिनिधियों ने करोड़ों श्रद्धालुओं के आगमन को दृष्टिगत रखते हुए सुगम यातायात और सुविधाओं के लिए अधिकारियों को समयबद्ध और उच्च गुणवत्ता के साथ सभी निर्माण कार्य पूरे करने के सख्त दिशा-निर्देश दिए।
#UjjainNews #Simhastha2028 #UjjainDevelopment #UjjainSmartCity #siti24ujjain
Ujjain Urban, Ujjain | Aug 22, 2026