उज्जैन: जनविश्वास शिविर में 41 पंचायतों की समस्याओं पर हुई सुनवाई, 2 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की सेवा समाप्ति के आदेश
'मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान' के तहत बड़नगर में आयोजित जिला स्तरीय विशाल शिविर में ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं का त्वरित निराकरण किया गया। शिविर में उज्जैन कलेक्टर रौशन कुमार सिंह ने 41 ग्राम पंचायतों से प्राप्त आवेदनों पर सुनवाई की। कार्य में लापरवाही और जन शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर ने दो आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की सेवा समाप्ति के लिए नोटिस जारी करने और एक पर्यवेक्षक की वेतन वृद्धि रोकने के कड़े निर्देश दिए। शिविर में मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, राजस्व, समग्र कार्ड, आयुष्मान और पेंशन योजनाओं से जुड़े मामलों का मौके पर ही निपटारा किया गया और लाड़ली लक्ष्मी योजना के हितग्राहियों को प्रमाण-पत्र बांटे गए।
#UjjainNews #JanVishwasAbhiyan #CollectorAction #Barnagar #siti24ujjain