उज्जैन: देवास रोड चौड़ीकरण और विक्रम सरोवर के सौंदर्यीकरण कार्य का निगम आयुक्त ने किया निरीक्षण, दिए सख्त निर्देश 🛣️🏞️
सिंहस्थ-2028 महापर्व को दृष्टिगत रखते हुए उज्जैन में विकास और सौंदर्यीकरण के कार्य तेजी से चल रहे हैं। नगर निगम आयुक्त अभिलाष मिश्रा ने देवास रोड से हामूखेड़ी बिजासन माता टेकरी तक लगभग 10.40 करोड़ रुपये की लागत से चल रहे सड़क चौड़ीकरण कार्य का निरीक्षण किया और संबंधित एजेंसी को तय समय में गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करने के निर्देश दिए। इसके अलावा, उन्होंने हामूखेड़ी में निर्माणाधीन पानी की टंकी और सीवर पंप हाउस का भी जायजा लिया। आयुक्त ने करीब 2.08 करोड़ रुपये की लागत से विक्रम सरोवर में चल रहे सौंदर्यीकरण कार्यों (घाट पेंटिंग, पाथवे, सेल्फी पॉइंट, लाइटिंग) का भी सघन निरीक्षण किया और अधिकारियों को समय-सीमा और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने की हिदायत दी।
#UjjainNews #UjjainSmartCity #Simhastha2028 #UrbanDevelopment #siti24ujjain