उज्जैन: बड़नगर क्षेत्र में कलेक्टर ने परखी जमीनी हकीकत, डेयरी फार्म और 2 मेगावाट सोलर प्लांट का किया निरीक्षण 🐄☀️
उज्जैन कलेक्टर रौशन कुमार सिंह ने बड़नगर विकासखंड के विभिन्न ग्रामों का सघन भ्रमण कर शासकीय योजनाओं और कृषि गतिविधियों की जमीनी स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने ग्राम हाथियाखेड़ी में किसान त्रिलोक सिंह भाटी के आधुनिक डेयरी फार्म का निरीक्षण किया, जहां से प्रतिदिन 400 लीटर दूध का उत्पादन कर बड़े संस्थानों को बेचा जा रहा है। कलेक्टर ने किसान विशाल पटेल के गौपालन फार्म का भी दौरा कर गौमाता की पूजा की और किसानों को गौपालन के लिए प्रेरित किया। इसके अलावा, प्रधानमंत्री कुसुम-ए योजना के तहत स्थापित 2 मेगावाट क्षमता वाले सोलर प्लांट की कार्यप्रणाली और विद्युत उत्पादन की भी उन्होंने विस्तृत जानकारी ली और ग्रामीणों से सीधा संवाद किया।
#UjjainNews #Barnagar #DairyFarming #SolarEnergy #siti24ujjain