उज्जैन: शिप्रा आरती को इवेंट बनाने की सुगबुगाहट पर भड़के पंडा-पुरोहित, 15 सूत्रीय ज्ञापन सौंपकर दी उग्र आंदोलन की चेतावनी 🚩🔥
धर्मनगरी उज्जैन में मोक्षदायिनी मां शिप्रा की सांध्यकालीन आरती को लेकर प्रशासन और पंडा-पुरोहित आमने-सामने आ गए हैं। रामघाट पर सदियों से चली आ रही पारंपरिक आरती की व्यवस्था महाकाल मंदिर प्रबंध समिति को सौंपने और इसे 'इवेंट' के रूप में ठेके पर देने की सुगबुगाहट के बाद पंडा समिति ने मोर्चा खोल दिया है। पंडा-पुरोहितों ने मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को 15 सूत्रीय ज्ञापन सौंपते हुए स्पष्ट चेतावनी दी है कि रामघाट की प्राचीन परंपराओं में कोई भी प्रशासनिक हस्तक्षेप और सनातन संस्कृति के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। समिति ने दो-टूक कहा है कि यदि यह मनमानी नहीं रुकी, तो वे उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।
#UjjainNews #ShipraAarti #Mahakaleshwar #Ramghat #siti24ujjain