संपर्क अभियान अंतर्गत शिविरों का हुआ आयोजन
--
संपर्क अभियान 2026 के अन्तर्गत शुक्रवार को अशोकनगर जिले में 07 स्थानो पर शिविरो का आयोजन किया गया। जिसमें बिल संबंधी एवं अन्य विषयो के संबंध में 387 शिकायते प्राप्त हुई । जिनमें से 358 शिकायतो का निराकरण मौके पर ही शिविर के दौरान किया गया। उक्त शिविर में 137 घरेलू तथा 78 कृषि उपयोग हेतु नवीन सर्विस कनेक्शन मौके पर ही जारी किये गये एवं 10 उपभोक्ताओ के नाम परिवर्तन किये गये। खराब मीटरों को मौके पर ही बदला गया। वोल्टेज संबंधी शिकायतो का निराकरण किया गया तथा ट्रांसफार्मर मेंटेनेंस भी शिविर के दौरान कराया गया। उपभोक्ताओं से शिविर के दौरान लगभग 03.07 लाख रूपये की वसूली की गई। इसके अतिरिक्त विभाग द्वारा लगाये जा रहे स्मार्ट मीटर की प्रदर्शनी भी सभी 07 शिविरो में लगाई गई। कैम्प में उपस्थित सभी ग्रामीणों एवं गणमान्य जनप्रतिनिधियों के समक्ष डिजिटल मीटर तथा स्मार्ट मीटर की विद्युत खपत की तुलना करने पर दोनो मीटरो की विद्युत खपत समान पाई गई। स्मार्ट मीटर के संबंध में फैलाई जा रही भ्रामक जानकारी शिविर के दौरान असत्य साबित की गई। इसके साथ ही नागरिको व ग्रामवासियो को स्मार्ट मीटर लगाये जाने के फायदे भी बताये गये।
#ashoknagar
Ashok Nagar, Madhya Pradesh | Aug 7, 2026