जनभागीदारी से गौशालाओं के सुचारू संचालन को लेकर बैठक आयोजित
कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला गोपालन एवं पशु संवर्धन समिति की बैठक संपन्न
--
जिले की समस्त पंजीकृत शासकीय एवं अशासकीय गौशालाओं का जनभागीदारी से सुचारू एवं बेहतर संचालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कलेक्टर श्री साकेत मालवीय की अध्यक्षता में गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला गोपालन एवं पशु संवर्धन समिति की बैठक आयोजित की गई।
बैठक कलेक्टर श्री मालवीय ने निर्देश दिए कि गौशालाओं में सभी आवश्यक व्यवस्थाएं हों यह सुनिश्चित किया जाए। गौवंशों के लिए गौशाला के बाहर छायादार एवं फलदार पौधे लगवाये जाएं। सभी गौशालाओं में जीवामृत बायो गैस सिस्टम लगवाया जाए।
बैठक का मुख्य उद्देश्य जनभागीदारी के माध्यम से गौशालाओं का बेहतर संचालन, गौवंश के संरक्षण एवं संवर्धन को बढ़ावा देना तथा गौशालाओं की व्यवस्थाओं को सुचारू बनाए रखना है। इसके साथ ही गौशालाओं के संचालन में आने वाली समस्याओं एवं आवश्यकताओं पर चर्चा कर बेहतर व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।
बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री राजेश जैन,उप संचालक पशुपालन श्री जे.एस.जाटव सहित संबंधित अधिकारी एवं गौशाला संचालक उपस्थित रहे।
#ashoknagar
Ashok Nagar, Madhya Pradesh | Nov 19, 2026