नईसराय: मानसून का कोटा अधूरा, बारिश की विदाई के संकेत
नई सराय क्षेत्र में मानसून का कोटा अभी अधूरा ही है। जबकि, प्रकृति ने बारिश की विदाई के संकेत दे दिए हैं। जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई है। किसानों का कहना है कि, क्षेत्र में अभी झमाझम बारिश की दरकार है। जिससे आगामी रबी फसल के लिए पानी की व्यवस्था हो सके। क्षेत्र में बारिश के आंकड़ों पर नजर डाली जाए तो कुल 887 एमएम बारिश को औसत बारिश माना जाता है।