कोईलवर: कायमनगर ओवर ब्रिज के समीप लक्ज़री कार से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार
भोजपुर में चल रहे विशेष अभियान के तहत मद्यनिषेध विभाग ने बक्सर–पटना फोरलेन पर कायमनगर ओवरब्रिज के पास सोमवार मंगलवार की रात्रि एक हुंडई क्रेटा कार से 1368 पिस (करीब 260 लीटर) विदेशी शराब बरामद की। कार चालक राहुल कुमार वैशाली को गिरफ्तार कर न्यायालय को सपोर्ट किया गया। इस आशय की जानकारी निरीक्षक मध् निषेध प्रकाश चंद्र ने मंगलवार की दोपहर 2:00 बजे दी है।