कोईलवर: सकड़ी चकिया गांव से बाइक चोरी के आरोप में 2 युवकों को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल
कोईलवर थाना क्षेत्र के सकडी चकिया गांव से पुलिस ने बाइक चोरी के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेज दिया ।गिरफ्तार युवकों की पहचान सोनू कुमार और चिंटू कुमार के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक दोनों युवक बाइक चोरी कर खरीद-बिक्री का धंधा करते थे। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने दोनों बाइक के साथ गिरफ्तार कर रविवार की दोपहर 3:30 जेल भेज दिया।