कोईलवर: कोईलवर छपरा फोरलेन, सकड़ी नासरीगंज पथ और बक्सर पटना फोरलेन पर लगा जाम, यात्री, ऑटो चालक सहित अन्य परेशान
मंगलवार की सुबह से ही कोईलवर छपरा फोरलेन, सकड़ी नासरीगंज पथ और बक्सर पटना फोरलेन पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। मनभावन मोड़ से बबूरा तक, सकड़ी नासरीगंज पथ कुलहड़िया स्टेशन तक और कोईलवर पुल से गिधा गांव के समीप तक कहीं एक लेन तो कहीं दोनों लेनो में जाम लगा रहा। दोपहर 3:30 ट्रक चालकों ने बताया कि सड़क पर जाम लगने से खाने-पीने को भी परेशानी हो जाती है।