कोईलवर: कोईलवर-छपरा फोरलेन, जमालपुर के समीप दर्दनाक हादसा, 7 साल के बच्चे की मौत, तीन घायल
कोईलवर-छपरा फोरलेन पर रविवार दोपहर 3:00 जमालपुर स्थित अंबिका शरण सिंह विद्यालय के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में 7 वर्षीय सूर्या पांडे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके पिता पंचदेव पांडे, मां सुमन पांडे और बहन गंभीर रूप घायल हो गई। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोईलवर से PMCH पटना रेफर कर दिया गया।