कोईलवर: मोखलीसा में नल से पानी पीने के विवाद में 2 पक्षों के बीच हुई मारपीट, 1 पक्ष के 3 लोग घायल, पीड़ित ने थाने में दिया आवेदन
गिधा थाना क्षेत्र के मोखलीसा गांव में नल से पानी पीने को लेकर को दो पक्षों के बीच कहासुनी के बाद लाठी-डंडे रड इत्यादि से मारपीट हो गई।घटना में एक पक्ष के तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में नौशाद शाह पिता नसीम शाह, असलम शाह पिता जसीम शाह, सुबी खातून पिता नसीम शाह शामिल है। सभी घायलों का इलाज कोईलवर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया।