कोईलवर: कोल्हरामपुर से दो शराबियों को गिरफ्तार किया गया, कोईलवर CHC में मेडिकल के बाद भेजा गया जेल
बबूरा थाना पुलिस ने रविवार को थाना क्षेत्र के कोल्हरामपुर गांव से दो शराबियों को गिरफ्तार किया है। दोनों को नशे की हालत में पकड़ने के बाद कोईलवर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में मेडिकल जांच कराई गई, जिसके बाद उन्हें जेल भेज दिया गया। थाना अध्यक्ष संजय कुमार ने सोमवार की सुबह 9 व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से जानकारी देते हुए बताया ।