गोगरी: बोरना पंचायत के प्राइमरी स्कूल का एमडीएम का चावल बाढ़ के पानी में फेंकने का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
गोगरी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत बोरना पंचायत के प्राथमिक विद्यालय छोटी बोरना के एमडीएम का चावल के बोरे को बाढ़ के पानी में फेंकने का वीडियो बुधवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। हालांकि वायरल वीडियो की पुष्टि पब्लिक एप नहीं करता है। इधर वीडियो वायरल होने के बाद बुधवार की दोपहर दो बजे बोरना पंचायत के सरपंच एवं पंचायत समिति सदस्य घटनास्थल पर गए तो सही पाया।