गोगरी: थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित, एसडीओ ने सोशल मीडिया से अफवाह फैलाने वालों पर कार्रवाई की चेतावनी दी
दुर्गा पूजा में सोशल मीडिया से अफवाह फैलाकर सद्भाव माहौल को बिगाड़ने की कोशिश करने वाले के खिलाफ कार्रवाई की जायगी।। यह बातें गोगरी एसडीओ सुनंदा कुमारी ने कही। वे गोगरी थाना परिसर में मंगलवार की शाम चार बजे दुर्गा पूजा को लेकर आयोजित शांति समिति की बैठक को संबोधित कर रहे थे। एसडीओ ने थाना क्षेत्र में आयोजित होने वाले पूजा समिति के सदस्यों का समस्या भी सुनी।