गोगरी: गोगरी प्रखंड मुख्यालय पर स्मार्ट मीटर लगाने के विरोध में राजद ने दिया धरना, अधिकारियों को सौंपा मांग पत्र
गोगरी प्रखंड मुख्यालय पर मंगलवार की दोपहर दो बजे स्मार्ट मीटर लगाने के विरोध में राजद नेताओं और कार्यकर्ताओं ने धरना दिया। धरना की समाप्ति के बाद राजद का शिष्टमंडल ने अधिकारियों को मांग पत्र भी सौंपा। इससे पहले धरना कार्यक्रम का अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष राकेश कुमार यादव ने किया। कार्यक्रम का संचालन लड्डू रजक ने किया।पार्टी के युवा जिला अध्यक्ष भी पहुंचे।