गोगरी: रामपुर धार में नाव से गिरकर युवक की डूबने से मौत, परिजनों में मचा कोहराम
गोगरी थाना क्षेत्र अंतर्गत रामपुर धार में नाव से गहरे पानी में गिरने से डूबकर एक युवक की मौत हो गया। घटना बुधवार की शाम चार बजे की बताई जा रही है। रामपुर सरपंच नूर आलम ने बताया कि रामपुर पश्चिम टोला वार्ड नम्बर 2 निवासी मो0 रसूल के 25 वर्षीय पुत्र मो0 निसार नाव खेबकर खेत से अपने घर की ओर लौट रहा था कि नाव खेबने के दौरान वह नाव से गिर गया।