गोगरी: बलतरा गांव में कोसी नदी में स्नान करते समय किशोर की डूबने से मौत, परिजनों में कोहराम
गोगरी प्रखंड के पौरा थाना अंतर्गत बलतारा गांव स्थित कोसी नदी में स्नान करने के दौरान गहरे पानी में पांव फिसलने से बलतारा निवासी विलास सिंह का 16 वर्षीय पुत्र आशीष कुमार का डूबने से मौत हो गई। घटना बुधवार की देर शाम पांच बजे की है। डूबने की घटना सुनते ही बलतारा के लोगों ने कोसी नदी से एक घंटे में शव को खोज कर बाहर निकाला।