निम्बाहेड़ा: निंबाहेड़ा में फर्जी रजिस्ट्री करवाने के गिरोह का पुलिस ने किया पर्दाफाश तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार
जिले के निम्बाहेड़ा कस्बे में भू माफिया द्वारा डमी व्यक्ति खड़ा कर भूखंड की फर्जी रजिस्ट्री कराने के गिरोह का पर्दाफाश करते हुए कोतवाली निम्बाहेड़ा थाना पुलिस ने तीन आरोपियों को हिरासत में लिया हैं। आरोपी फर्जी रजिस्ट्री करने के बाद भूखण्ड पर बैंक से लोन लेने की कोशिश कर रहे थे। पुलिस अधीक्षक श्री सुधीर जोशी ने बताया प्रेस नोट जारी करके जानकारी दी है।