निम्बाहेड़ा: निंबाहेड़ा विधायक श्री चंद कृपलानी ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी को जीत की बधाई देकर किया स्वागत
चित्तौड़गढ़ लोक सभा क्षेत्र से भाजपा के प्रत्याशी सीपी जोशी की जीत के बाद में निंबाहेड़ा विधानसभा के विधायक श्री चंद्र कृपलानी ने बधाई दी। विधायक श्री चंद कृपलानी ने कहा कि लोकसभा की जनता ने लाखों मतों से भाजपा को समर्थन देकर सीपी जोशी को जिताया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी की यह लगातार तीसरी जीत है जो की क्षेत्र की जनता को समर्पित है।