निम्बाहेड़ा: मान मनवार होटल में लायंस क्लब निंबाहेड़ा गोल्ड की बैठक का आयोजन निर्विरोध चुनाव संपन्न
लायंस क्लब निम्बाहेड़ा गोल्ड की साधारण सभा की बैठक होटल मानमनवार में आयोजित की गई जिसमें वर्ष 2024-25 के लिए लाॅयन गोविंद सोनी को अध्यक्ष, लाॅयन नितेश शर्मा सचिव, लाॅयन दिलीप सोनी को कोषाध्यक्ष पर निर्विरोध मनोनयन किया गया। मीटिंग में क्लब के वरिष्ठ लायॅन गोपाल नरेड़ी उपाध्यक्ष लायन अभिषेक सोनी आदि पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बैठक में मौजूद रहे।