निम्बाहेड़ा: बापू बस्ती से चोरी की गई मोटरसाइकिल पुलिस ने बरामद करते हुए एक आरोपी को किया गिरफ्तार
शहर निम्बाहेड़ा के बापू बस्ती से एक घर के बाहर से चोरी गई एक मोटर साईकिल को बरामद कर कोतवाली निम्बाहेड़ा थाना पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि गत 27 अप्रेल को बापू बस्ती निम्बाहेडा से अनिल राव के घर के बाहर खड़ी मोटर साइकिल स्पलेण्डर प्लस को अज्ञात बदमाश द्वारा चुरा ले जाने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई की है।