निम्बाहेड़ा: पर्यवेक्षकों और जिला निर्वाचन अधिकारी ने लिया मतगणना केंद्र पर तैयारियों का लिया जायजा
लोकसभा आम चुनाव 2024 के लिए 4 जून को होने वाली मतगणना के संबंध में निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त तीनों पर्यवेक्षकों त्रिलोचन मांझी, महेंद्र प्रताप, विवेक कुमार यादव एवं जिला निर्वाचन अधिकारी आलोक रंजन ने मतगणना स्थल शहीद मेजर नटवर सिंह शक्तावत राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय चित्तौड़गढ़ पहुंचकर मतगणना तैयारियों का जायजा लिया और आवश्यक दिशा निर्देश दिए।