निम्बाहेड़ा: निंबाहेड़ा भाजपा कार्यालय के बाहर कार्यकर्ताओं ने सीपी जोशी की जीत को लेकर की जमकर आतिशबाजी
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी की जीत को लेकर निंबाहेड़ा में कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी की। जानकारी के अनुसार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वी लोकसभा चित्तौड़गढ़ के भाजपा प्रत्याशी की जीत के बाद में आज निंबाहेड़ा में भाजपा कार्यालय के बाहर कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे का मुंह मीठा किया। कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़ों के साथ में जीत को लेकर धूमधाम से जश्न मनाया।