बंदरा: आज बरियारपुर चौक पर भव्य रावण दहन, 12 दिवसीय मेले का होगा समापन
मुजफ्फरपुर जिले के बंदरा प्रखंड अंतर्गत बरियारपुर चौक स्थित हाट परिसर में सोमवार को भव्य रावण दहन कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। साेमवार सुबह दस बजे में पूर्व मुखिया अशोक कुमार सिंह ने बताया कि इसकी तैयारियां अंतिम चरण में हैं। कारीगर रावण और मेघनाद के पुतलों को अंतिम रूप देने में जुटे हुए हैं।