चौमूं: जयपुर-सीकर रोड पर तोड़ी मोड़ के पास भीषण सड़क हादसा, बाइक और इनोवा की आमने-सामने भिड़ंत, हादसे में बाइक सवार युवक घायल
Chomu, Jaipur | Oct 1, 2026 जयपुर-सीकर रोड पर हरमाड़ा थाना इलाके के तोड़ी मोड़ के पास बाइक और इनोवा गाड़ी की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार युवक घायल हो गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि हादसे में दोनों वाहनों के अगले हिस्से क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही हरमाड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जायजा लिया।